 |
|
 |
| |
जाड़े में बलमा प्यारा लागे |
|
|
|
भोजपुरी सुपर स्टार विनय आनंद और हॉट एण्ड हीट गर्ल मोनालिसा की सुपर डुपर हिट जोड़ी आपको एक बार फिर मुंबई में बवाल मचाती नजर आयेगी। जी हां इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है भोजपुरी की सुपर डुपर हिट फिल्म `जाड़े में बलमा प्यारा लागे´। यह फिल्म बिहार में पहले ही सफलता का डंका बजा चुकी है और अब इसे मुंबई में रिलीज कर रहे हैं चर्चित निर्माात जितेश दुबे। इस फिल्म को लेकर विनय आनंद पूरी तरह उत्साह में हैं। वे कहते हैं यह फिल्म वाकई कमाल की बनी है और जो भी फिल्म को देखेगा वह ज़रूर हंसते-हंसते लोट पोट होगा। फिल्म में एक से बढ़कर एक लाजवाब गाने भी हैं। इस फिल्म `जाड़े में बलमा प्यारा लागे´ में विनय आनंद और मोनालिसा के अलावा भोजपुरिया छेदी यानि बाली भी बवाल बचाते नजर आयेंगे। एक से बढ़कर एक खूबसूरत लोकेशनों पर शूट हुई इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी है साथ ही साथ हाई वोल्टेज का क्लाइमेक्स भी है। अजी रुकिये इस फिल्म में डांसिंग क्वीन संभावना सेठ का आयटम नम्बर भी है तो बताइये भला कौन मिस करना चाहेगा इस फिल्म `जाड़े में बलमा प्यारा लागे´ को।
|
|
|
|
 |


|
![]()  |