वर्ष 2009 अब अपने खट्टे-मिठे यादों के साथ समाप्त हो चुका हैं। इस बीते वर्ष मे भोजपुरी सिनेमा ने कई उतार-चढ़ाव देखें। बात चाहें अभिनेता की हो या सिनेमा की, नंबर वन का ताज किसी ना किसी ने जरूर प्राप्त किया। और बात जब नंबर वन अभिनेत्री की आई तो इस साल यह खिताब पाया अदाकारा पाखी हेगड़े नें। जी हाँ, वर्ष 2009 की सेबसे सफल अदाकारा रही पाखी। इस बीते साल में पाखी हेगड़े की कुल सात फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और सातों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया और पाखी को बना डाला ``अभिनेत्री नंŒ1´´।
इस साल पाखी ने बॉक्स ऑफिस पर ``प्रतिज्ञा´´ ``चलनी के चाललन दूल्हा´´, ``भूमिपुत्र´´, ``प्रेम के रोग भईल´´, ``दिवाना´´, ``पवन पुरवाईया´´, व ``परिवार´´ सरीखें फिल्में की जिसमें सब में उनके अभिनय क्ष्ज्ञमता की तारीफ हुई। इस साल की शुरूआत में ``प्रतिज्ञा´´ जैसी ब्लॉकबास्टर से शुरूआत करने वाली पाखी की ``चलनी के चालल दूल्हा´´ व ``प्रम के रोग भईल´´ ने कई सिनेमाघरों मे ंपचास दिवस तक लगातार व्यवसाय किया वही ``दिवाना´´ व ``पवन पुरवईया´´ ने लगातार 100 दिवस चलने का गौरव बनाया। ``परिवार´´ में सम्पूर्ण भारतीय नारी के अवतार में उतरी पाखी कि इस फिल्म ने भी ``हिट´´ श्रेणी में अपनी स्थान बनाई वही मराठी लड़की के किरदार वाली ``भूमिपुत्र´´ ने भी हिट व्यवसाय किया। सबसे अच्छी बात इस साल पाखी के साथ वे ये रही की उनकी जोड़ी इस साल सभी अभिनेताओं के साथ हिट रही चाहे वे रवि किशन हो या पवन सिंह या उनके लकी एक्टर निरहुआ, पाखी ने सभी के साथ हिट्स दिए।
-:प्रशांत-निशांत
|