 |
|
 |
| |
| |
विश्व भोजपुरी सम्मेलन सपफलतापूर्वक सम्पन्न
|

10 जनवरी, द्वारका, दिल्ली। पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मेलन आज सपफलतापूर्वक संपन्न हो गया। देश-विदेश से आए, लाखों लोगो ने इस महाकुंभ में स्नान किया और भोजपुरी के समर्थन में आवाज बुलंद की।
वैसे तो आज का पूरा दिन संगीतमय रहा। बैले ग्रुप, तरूण तुपफानी एवं सुर संग्राम के सितारे आलोक पाण्डेय, मोहन राठौर, अनामिका सिंह, विजेता गोस्वामी एवं रमाशीष बागी ने दर्शकों को लोक रंग में डूबो ही दिया था पर सुर सम्राट मनोज तिवारी के आते ही जैसे लोगो पर जादू सा हो गया। उनके जादुई संगीत ने लोगो को बार-बार तालियां बजाने व नाचने को मजबूर कर दिया।
इसी बीच बिहारी बाबू शत्राुघ्न सिंहा एवं महुआ चैनल के चेयरमैन श्री पीके तिवारी का आगमन हो गया। पूर्वाचल एकता मंच के अघ्यक्ष श्री शिवजी सिंह ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया एवं सबसे यही आग्रह किया कि चाहे जैसे भी हो अबकी बार भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करना ही है। बिहारी बाबू एवं श्री पीके तिवारी ने इसका पूरजोर समर्थन किया एवं शिवजी सिंह को इस अद्भुत आयोजन के लिए बधई दी।
इस अवसर पर उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रा, एवं कांग्रेस सांसद श्री जगदिम्बका पाल के कर कमलों द्वारा संस्था की पत्रिाका ‘पूर्वाकुर’, एवं भोजपुरी के लोकप्रिय शायर मनोज भावुक के गीत संग्रह ‘चलनी में पानी’ का लोकार्पण किया गया।
पिफर एक बार गीत संगीत का दौर चला और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सुर संग्राम के सितारो के साथ पफगुआ गीत गाकर समा बांध् दिया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से सर्वश्री शत्रुघ्न सिंहा, पीके तिवारी एवं डॉ राजेश सिंह को ‘भोजपुरी गौरव सम्मान’, श्रीमती मालिनी अवस्थी को ‘भिखारी ठाकुर सम्मान’ एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस डॉट कम के संपादक श्री कुलदीप श्रीवास्तव को ‘भोजपुरी पत्राकारिता गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।
इस अवसर पर सर्वश्री के राम, करण सिंह तंवर, श्री अरूण सिंह, संजय सिंहा, डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव, हीरा मिश्रा, दिनेश तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, संतोष पटेल, राजेश सिंहा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, अमरेद्र सिंह, हरेद्र सिंह, सुरेद्र सिंह, आरके सरकार, विजय शंकर सिंह, पीएन यादव, नागेंद्र सिंह, रवींद्र दूबे एवं मॉरिशस दर्पण न्यूज पेपर के संपादक हीरा जयगोविंद जी उपस्थित थे। कार्यक्रम के इस सत्रा की अघ्यक्षता भोजपुरी समाज के अघ्यक्ष श्री अजीत दूबे एवं संचालन श्री संतोष सिंहा ने किया।
`भोजपुरी आठवीं अनुसूची में शामिल हो´ :- मीरा कुमार

दिल्ली के द्वारका सैक्टर-8 में स्थित दादा देव मेला ग्राउंड पर पूर्वांचल एकता मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए माननीया लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार ने कहा कि भोजपुरी केवल भाषा नही, दर्शन भी है। इसमें मैं नहीं होता बल्कि `हम´ होता है जो सामुहिकता का बोध कराता है। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी एक परिष्कृत जीवन शैली भी है। भोजपुयिा जहां भी गये वहां चमक आ गई। दिल्ली की चमक के पिछे भी भोजपूरिया पसीना बहा है। इस अवसर पर पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष श्री शिवजी सिंह ने भोजपुरी भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में सम्मिलित करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा कि पूरे विश्व में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या बीस करोड़ से भी अधिक है, परंतु अपने देश में ही भोजपुरी को उसका उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। श्री सिंह ने ये माँग की कि लोकसभा के आगमी सत्र में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने संबंधी बिल पारित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भेाजपुरी की उपेक्षा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्वांचल एकता मंच इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।
वरिष्ठ सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने श्री शिवजी सिंह की माँग का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि जिस तेजी से भोजपुरी भाषा का पूरी दुनिया में प्रचार-प्रसार हो रहा है, इसे देखते हुए इसको अष्टम अनुसूची में शामिल करने से कोई नहीं रोक सकता, भले ही छोटी-मोटी बाधाएँ आती रहें। सांसद श्री प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि भोजपुरी लोगीतों एवं फिल्मों की अपार लोकप्रियता से यह स्पष्ट हो जाता है कि भोजपुरी भाषा कितनी सशक्त है। ऐसे में इसका यह अधिकार बनता है कि इसे संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल किया जाए।
मोरिशश से आई वरिष्ठ साहित्यकार सरित बूद्धू ने कहा कि मोरिशश मे जल्द ही भोजपुरी भाषा को मान्यता मिलने जा रही है। यह भारत में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल होने से पहले ही हो जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि जिस प्रकार भोजपुरी भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई भागों में बोला और समझा जाता है ऐसे में भारत में ही इसकी मान्यता न होना शर्म की बात है।
इस अवसर पर बोलते हुए सिवान के सांसद श्री ओमप्रकाश ने कहा कि भोजपुरी भाषा में साहित्य का भी प्रयुर भण्डार है। इस भाषा की मिठास लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेती हे। भोपुरी में महुआ टी.वी. चैनल भी शुरू हो चुका है, इसलिए भोजपुरी संविधन की आठवीं अनुसूची की सच्ची हकदार है। कई छोटे-छोटे भाषाओं को मान्यता प्राप्त है जबकि भोजपुरी राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय भाषा है। आगामी सत्र में हम भोजपुरी भाषा की मान्यता के लिए संसद में पुरजोर आवाज उठायेगें।
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती कुमार को भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह में दैनिक जागरण समाचार पत्र के मुख्य महाप्रंबधक भी निशिकांत ठाकुर को लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार ने `पत्रकारिता गौरव सम्मान´ से अलंकृत किया तथा भोजपुरी अिस्मता सम्मान महायोगी माहमंडलेश्वर कपित अद्वैत (पायलट बाबा) तथा मोरिशश से आई सरिता बुद्धू को दिया गया। श्रीमती कुमार ने पूर्वांचल एकता मंच द्वारा प्रकाशति एवं संतोष सिन्हा द्वारा संपादित पत्रिका `पूर्वांकुर´ का लोकार्पण भी किया।
इस समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य सांसदों रघुवंश प्रसाद सिंह, श्री राजीव प्रताप रूढ़ी, श्री महाबल मिश्रा, श्रीमती मीना सिंह, श्री सुशील कुमार सिंह आदि ने भोजपुरी भाषा को संविधान के अष्टम अनुसूचि में शामिल करने के बात कहीं।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था - `भोजपुरी गद्य साहित्य की विकास यात्रा´। संगोष्ठी का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामदरश मिश्र ने किया। इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. जयकांत सिंह `जय´ ने भोजपुरी गद्य साहित्य को प्र्यापत समृद्ध बताया, इस विचार संगोष्ठी में डॉ. बृजभूषण मिश्रा, डॉ. जौहर शाफियाबादी, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. गोरख प्रसाद मस्ताना, श्री गुरूचरण, डॉ. जर्नादन सिंह, श्री प्रमाद तिवारी, श्री मनोज भावूक, मनोज श्रीवास्तव, प्रो. वृजकिशोर, रूप श्री, नागेन्द्र सिंह, श्री सुरेश गुप्ता, श्री अभय त्रिपाठी आदि भोजपुरी के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों ने भोजपुरी गद्य साहित्य की विकास यात्रा पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र `भोजपुरी कवि सम्मेलन´ में उद्घाटनकत्ताZ वरिष्ठ साहित्यकार केदारनाथ सिंह, मुख्य अतिथि गुरूचरण सिंह तथा अध्यक्षता गोरख प्रसाद मस्ताना ने किया। इसमें भाग लेने वाले कवि गणों में सुभाष यादव, श्री संतोष सिन्हा, श्री मनोज भावुक, श्री संतोष पटेल आदि शामिल थे। इस सम्मारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों में पूर्वांचल एकता मंच के संरक्षक हरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, विनोद तिवारी, तथा आरके सरकार शामिल थे।
भोजपुरी को संविधन की अष्टम अनुसूची में शामिल कराएँगें..

विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन : पूरी दुनिया के कोने-कोने में भोजपुरी भाषा-भाषी लोगों की संख्या बीस करोड़ से भी अधिक है। सुप्रसिद्ध विद्वान डॉ. जार्ज ग्रिमसन ने कहा था कि भोजपुरी जीवट वाले लोगों की भाषा है। वास्तव में भोजपुरी बोलने वाले लोग विश्व में जहाँ कहीं भी है, अपनी भाषा व संस्कृति के साथ पूरे अनुराग व समर्पित भाव से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि जहाँ विश्व की सैकड़ों भाषाएँ विलुप्त होने के कगार पर हैं, वहीं भोजपुरी भाषा न केवल तेजी से पफल-पूफल रही है बल्कि इसका साहित्य व सिनेमा क्षितिज अत्यिध्क लोकप्रिय व विस्तृत होता जा रहा है। अमेरिका में नौकरियों के लिए आवेदन-पत्रा भरने की भाषा के रूप में भोजपुरी को मान्यता मिल चुकी है एवं त्रिानिदाद, मॉरीशस, सूरिनाम, पिफजी आदि अनेक देशों में भोजपुरी का पर्याप्त प्रचार-प्रसार हो रहा है। परन्तु आश्चर्य की बात है कि अपने देश में ही भोजपुरी को वह स्थान नहीं प्राप्त हो सका है जिसकी वह हकदार है।
भोजपुरी की उपेक्षा पर क्षोभ प्रकट करते हुए पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष श्री शिवजी सिंह का कहना है कि भोजपुरी भाषी लोगों के तमाम प्रयासों के बावजूद केन्द्र सरकार ने भोजपुरी को संविधन की अष्टम अनुसूची में अब तक शामिल नहीं किया हैं पूर्वांचल एकता मंच भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की पुरजोर माँग करते हुए 9 और 10 जनवरी 2010 को दादा देव मेला ग्राउंड, द्वारका, सेक्टर-8, दिल्ली में `विश्व भोजपुरी सम्मेलन´ का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के हजारों भोजपुरी भाषी लोग सम्मिलित हो रहे हैं। इसमें भोजपुरी भाषा-साहित्य एवं संगीत के विविध् कार्यक्रमों के द्वारा विश्व समुदाय व भारत सरकार का ध्यान इस ओर आकषिZत किया जाएगा कि संविधन की अष्टम अनुसूची में सम्मिलित होने का भोजपुरी का दावा कितना प्रबल है। यदि पिफर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो पूर्वांचल एकता मच अपना संघर्ष और तेज् करेगा।
विश्व भोजपुरी सम्मेलन-2010 के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्वांचल एकता मच के मीडिया प्रभारी श्री संतोष सिन्हा एवं श्री आनन्द प्रकाश ने बताया कि 9 जनवरी 2010, शनिवार को सम्मेलन का उद्घाटन माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार करेंगी। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जनेश्वर मिश्र मुख्य अतिथि होंगे तथा अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री प्रभुनाथ सिंह करेंगे।
दैनिक जागरण समाचार पत्रा के मुख्य महाप्रबंध्क श्री निशिकांत ठाकुर विशिष्ठ अथिति होगें। उन्हे `पत्राकारिता गौरव सम्मान´ से भी अलंकृत किया जाएगा। उक्त अवसर पर सांसद श्री रघुवंश प्रसाद सिंह, श्री रविशंकर प्रसाद, श्री जगदिम्बका पाल, श्री राजीव प्रताप रूढ़ी, श्री महाबल मिश्रा, श्री जगदानन्द सिंह, श्री रमेश कुमार, श्रीमती मीना सिंह, पूर्व सांसद श्री सज्जन कुमार, विधयक श्री ध्र्मदेव सोलंकी, श्री मुकेश शर्मा, श्री सत्यप्रकाश राणा आदि अनेक विशिष्ट अतिथिगण जनसमुदाय को संबोिध्त करेंगे।
सम्मेलन के अगले सत्रा में एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसका विषय है- `भोजपुरी गद्य साहित्य की विकास-यात्रा´। संगोष्ठी का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामदरश मिश्र करेंगे। दूरदर्शन, दिल्ली में अिध्कारी एवं साहित्यकार डॉ. अमर नाथ `अमर´ मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। इस सत्रा में त्रिनिदाद की स्कॉलर डॉ. पेंगी मोहन, मॉरिशस के श्री सोमदत्त दौलतमन, श्री हीरा जयगोविंद, श्रीमती अंबिका मनवोदे तथा देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए विद्वान डॉ. जयकान्त सिंह `जय´, डॉ. शत्राुघ्न सिंह, डॉ. बृजभूषण मिश्रा, डॉ. जौहर शपिफयाबाढ़ी, डॉ. जनार्दन सिंह, श्री मनोज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार वैष्णवी, श्री प्रमोद कुमार तिवारी आदि भोजपुरी गद्य साहित्य के विकास पर अपने व्यक्त करेंगे।
साहित्यिक संगोष्ठी के पश्चात् `भोजपुरी कवि सम्मेलन´ का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. केदारनाथ सिंह करेेंगे। साहित्यकार श्री गुरूशरण सिंह मुख्य अतिथि होंगे एवं डॉ. गोरख प्रसाद मस्ताना अध्यक्षता करेंगे। इस कवि सम्मेलन में प्रो. सुभाष यादव, डॉ. सुनील कुमार पंकज, श्री सुरेश गुप्ता, श्री मनोज भावुक, श्री संतोष सिनहा, श्रीमती मैनावती देवी, श्री संतोष पटेल, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री सुरेन्द्र राय, श्री गुरुविन्दर सिंह आदि अनेक कविगण काव्यपाठ करेंगे। इसके पश्चात् सुप्रसि( रंगकर्मी श्री महेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में `लोटकी बाबा के रामलीला´ भोजपुरी नाटक का मंचन किया जाएगा।
इसी सत्रा में `सुर-संग्राम के सितारे´ सांस्कृतिक-संध्या भी आयोजित की जाएगी। इसमें विश्व के सर्वप्रथम भोजपुरी चैनल महुआ टी.वी. के रियलिटी शो `सुर-संग्राम´ के प्रमुख कलाकार मोहन राठौर, आलोक कुमार, आलोक पाण्डेय, अनामिका सिंह, विजेता गोस्वामी, राम आशीष बागी आदि अपने गीत-संगीत प्रस्तुत करेंगे।
विश्व भोजपुरी सम्मेलन के दूसरे दिन 10 जनवरी रविवार को एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी जिसका विषय होगा- `दिल्ली के विकास में पूर्वाचलवासियों का योगदान´ परिचर्चा का उद्घाटन बिहार भवन के एडिशनल कमिश्नर श्री के.राम करेंगे। मुख्य अतिथि होंगे श्री विन्देश्वरी दूबे एवं अध्यक्षता करेंगे श्री सिवा राम पाण्डेय इस परिचर्चा में दिल्ली के हर कोने से भोजपुरी एवं पूर्वांचल के प्रचारक भाग लेगे। इस कार्यक्रम में पूर्वाचल एक्सप्रेस के संपादक श्री कुलदीप श्रीवास्तव को अलंकृत किया जायेगा।
परिचर्चा के पश्चात् भोजपुरी गीत-संगीत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हिन्दी एवं भोजपुरी के सुप्रसि( गायक कुमार शानू, भोजपुरी िप़्ाफल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी, हिन्दी एवं भोजपुरी पिफल्मों के सुप्रसि( कलाकार रविकिशन, प्रख्यात भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी, शर्मिला पाण्डेय, तरुण तुपफानी, सीमा तिवारी, संगीता यादव तथा महुआ टी.वी. के अनेक कलाकार अपने मध्ुर स्वर से उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर देंगे।
इस सांस्कृतिक-सत्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्राी श्रीमती शीला दीक्षित मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे भोजपुरी समाज के अध्यक्ष श्री अजीत दुबे।
इस अवसर पर सुप्रसि( अभिनेता एवं सांसद श्री शत्राुघ्न सिन्हा एवं श्री पी.के. तिवारी को `भोजपुरी गौरव सम्मान´ एवं इण्डियन हािस्पटल के चेयरमैन डॉ. राजेश सिंह को `पूर्वांचल गौरव सम्मान´ प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में श्री आर.पी.एन. सिंह मंत्री, भारत सरकार श्री जय प्रकाश अग्रवाल सांसद, भी जगदिम्बका पाल सांसद, श्री संजय निरूपम सांसद, श्री सज्जन कुमार पूर्व सांसद, श्री रमेश कुमार सांसद आदि अनेक विशिष्ठ अतिथि होगे।
इस कार्यक्रम का मिडिया पार्टनर विश्व का सर्वािध्क पढ़ा जाने वाला अख़बार दैनिक जागरण है।
सध्न्यवाद।
निवेदक
शिवजी सिंह
अध्यक्ष, पूर्वांचल एकता मंच
**********
दिल्ली में विश्व भोजपुरी सम्मेलन - 9-10 जनवरी 2010

|
|
पूर्वाचल एकता मंच (रजि.), 9-10 जनवरी 2010, के दिल्ली में विश्व भोजपुरी सम्मेलन कराने जा रहा है। इसमें देश-विदेश से हजारों-लाखों के जनसंख्या में भोजपुरीयन के हिस्सा लेबे के उमीद है। पुर्वाचल एकता मंच विगत कई साल से दिल्ली में कई तरह के कार्यक्रम कराते आ रहा है।
´पूर्वांचल एकता मंच´ (रजि.), समस्त पूर्वांचलवासियों की अस्मिता व स्वाभिमान को मुखर स्वर प्रदान करने वाला एक सशक्त संगठन है। देश - विदेश में बसे करोड़ों पूर्वांचलवासियों की आकांक्षा अनुरुप यह संगठन पूर्वांचल की सामाजिक, सांस्कृति एवं भाषागत विरासत को संजोने व संवारने के लिए अपनी असीम उर्जा के साथ प्रयासरत है। अपनी अद्भुत संगठन क्षमता, रचनात्मक कार्यकलापों एवं परस्पर भावनात्मक एकता को सुदृढता प्रदान करने के लिए ´पूर्वांचल एकता मंच´ विशेष रुप से प्रयत्नशील है।
इस समारोह में संगोष्ठी, भोजपुरी कवि सम्मेलन, नाटक, एवं लोक संस्कृति इत्यादि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगं। इस अवसर पर देश-विदेश के कोने-कोने से हिन्दी और भोजपुरी के जाने-माने साहित्यकार, भोजपुरी कवि, कलाकार एवं पूर्वाचल संस्कृति प्रेमी भाग ले रहे है।

कार्यक्रम:-दिनांक - 9 जनवरी 2010, शनिवार
उद्घाटन सत्र : 11:00 बजे दिन
विचार संगोष्ठी : 1 बजे अपराह्न
संगोष्ठी का विषय- भोजपुरी आठवीं अनुसूची में क्यों नहीं?
भोजपुरी कवि सम्मेलन : 4:00 बजे संध्या
नाट्य प्रस्तुति : 7:00 बजे रात्रि

दिनांक - 10 जनवरी 2010, रविवार भोजपुरी हास्य कवि सम्मेलन : 12:00 बजे दिन
परिचर्चा : 2 बजे अपराह्न
परिचर्चा विषय - दिल्ली में पूर्वाचलवासियों का योगदान
सांस्कृतिक कार्यक्रम : 25082935, 25365540, 9810158423
आयोजन स्थल :- दादा देव मेला ग्राउंड, द्वारका, सैक्टर-8, नई दिल्ली - 110077
इस कार्यक्रम में आप सभी सदर आमंत्रित है !!
पूर्वांचल एकता मंच के बारे में अधिक जानकारी खातिर, पूर्वांचल एकता मंच के साईट पर जाई : http://www.purvanchalektamanch.com/

*****************************************************
स्वागत बा हमरा gari.com पर आई, आ जेकरा के मन करे दम भर गरिआई
घिनौना गोबर पर ढेला मारब त, घिन घिना जाइ सगरो
|
|
|
 |
|
 |

| |
 |
|
| |
pppppppppppppppppppppppppp |
|
| |
ppppppppppppppppppppppppppp |
|
| |
pppppppppppppppppppppppppp |
|
| |
pppppppppppppppppppppppppp |
|
| |
 |
|
|

|
![]()  |